February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

सुनीता यशवंत टावरे का भाजपा भिवंडी शहर अध्यक्ष चुने जाने पर झूम उठी महिलाएं

भिवंडी/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी शहर में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए, भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति विभिन्न पदों पर करते हुए अपनी अगली रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भिवंडी महानगरपालिका की पूर्व नगर सेविका तथा महिलाओं में कुशल नेतृत्व करने वाली झुंझारू व गरीबों के प्रति समर्पण भाव रखने वाली सुनीता यशवंत टावरे को केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री व भिवंडी लोकसभा के सांसद कपिल मोरेश्वर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
भिवंडी शहर निजामपुर महानगरपालिका की पूर्व नगर सेविका सुनीता टावरे तथा उनके पति वर्तमान में रह चुके पूर्व नगर सेवक यशवंत टावरे, भिवंडी के भंडारी कंपाउंड स्थित अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता के बाद अपनी लोकप्रियता के आधार पर तथा लगभग 70% उत्तर भारतीय आबादी वाले क्षेत्र में अपना दायित्व निभाते हुए, लोगों की सेवा की है। उनकी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए तथा उनके कार्यों से संतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि महिला अध्यक्ष पद पर सुनीता टावरे को नियुक्त किया जाए। जैसे ही केंद्रीय मंत्री के हाथों उन्हें नियुक्ति पत्र दी गई, लोग खुशी से झूम उठे। तथा महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और जनाधार बढ़ाने की उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं। सुनीता टावरे ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा सभी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना तथा उनके अंदर जन जागृति लाना यह हमारा दायित्व है जो मैं बखूबी निभा सकती हूं। अपने उदगार में सुनीता टावरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने जिस तरह हमारे ऊपर विश्वास किया है, मैं उनके विश्वास को डिगने नही दूंगी।