Categories: Uncategorized

रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा देवरिया क्लब, टाउन हॉल में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों के सम्मान हेतु शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्षअलका सिंह द्वारा की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विजयलक्ष्मी गौतम राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा मुख्य वक्ता के रूप में अस्मिता चंद, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, आदर्शों एवं उनके समाजसेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता अस्मिता चंद ने अपने वक्तव्य में महिलाओं के सशक्तिकरण को समाज के सर्वांगीण विकास का आधार बताते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने संबोधन में रानी अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को आज की पीढ़ी विशेषकर महिलाओं के जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी और महिला सशक्तिकरण को प्रशासन की प्राथमिकताओं में एक बताया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सफाई निरीक्षक श्रद्धानंद, राज प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला एवं प्रधानाचार्या नलिनी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक यादवेश कुमार यादव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजन सिंह सहित इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय एवं शिशु मंदिर मोंटेसरी स्कूल देवरिया के शिक्षकगण, बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्त्रियां, नगर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारी एवं सफाई नायक गण की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान, स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

29 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

29 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago