कोपागंज कस्बा चौकी प्रभारी पर महिला ने लगाया गम्भीर आरोप

कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा) कोपागंज कस्बा चौकी इंचार्ज अपने क्रिया कलापो से इन दिनों काफी चर्चित बने हुए है । कस्वा के हिकमा निवासी एक महिला ने सीओ घोसी को उक्त चौकी प्रभारी के विरुद्ध लिखित शिकायती पत्र देकर गम्भीर आरोप लगाया है । वही इसके अलावा जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को भी दिया है । महिला ने आरोप लगाया है कि घटना के विवेचक व चौकी प्रभारी ने बिना उसका बयान दर्ज किए ही चार्ज सीट से मुख्य अपराधियों का नाम रुपये लेकर लिकाल दिया गया है । यही नही कुछ कहने पर उक्त चौकी प्रभारी किसी अन्य मुकदमे में फसाने की उल्टी धमकी दे रहे है ।

कोपागंज थाना के हिकमा निवासी शीला त्रिपाठी पत्नी ब्रिजेशमणि त्रिपाठी मेडिसिन एरिया में सेल्समैनेजर है । शीला ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि 14 मई 2022 की शाम लगभग 5 बजे अपने घर के सामने टहल रही थी कि इतने में जावेद नामक युवक अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ आकर जानलेवा हमला बोल दिया और जमकर मारपीट इतने से भी हमलावरों का मन नही भरा तो घर मे घुस कर भी बुरी तरह मारेपिटे । घायल शिला ने तत्काल थाने पहुँच एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया । शीला का आरोप है कि उक्त मामले में चौकी प्रभारी उल्टे मुझे ही मामले सुलह समझौता करने का दबाव बना रहे है सुलह न करने पर मुझे व पति को फजी मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे है । शिला ने यह भी लिखा है कि जब वह पुनः थाने गयी तो तीन अन्य हमलावरो का नाम जिसमे विशाल जायसवाल, निवासी आलमबाग लखनऊ व अरविंद , ओमप्रकाश निवासी चकउथ मधुबन बताने तो चौकी प्रभारी भड़क गए और डॉट कर थाने से भगा दिया । जबकि चारो मुल्जिम बड़े भूमाफिया है । उक्त शीला ने लिखा है कि पुनः 12 अगस्त को प्रभारी से मिलने गयी तो बताया कि हमने 5 अगस्त को चाजर्शीट काट दिया है यहाँ से जाओ । शीला ने आरोप लगाया कि उक्त चौकी प्रभारी बिना घटना स्थल का नक्सा बनाये व बिना मेरा बयान दर्ज किए ही भूमाफियाओं से रुपये लेकर तीनो का नाम मुकदमे से निकाल दिया है । उक्त शीला ने इस मामले में जिलाधिकारी ,मुख्यमंत्री, सीओ घोसी आदि को लिखित शिकायती पत्र देकर जांच की मांग किया है ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago