अधिकारीगण व कर्मचारीगण टीकाकरण अभियान के दौरान गो-आश्रय स्थलों का करते रहे निरीक्षण: डीएम
खुरपका-मुहपका टीकाकरण अभियान पशुपालक के द्वार पर: सीवीओ
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपद में खुरपका/मुहपका टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण वाहन/बहुउद्देशीय वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि टीकाकरण अभियान के साथ-साथ समस्त गो-आश्रय स्थलों का भी निरीक्षण करते रहें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 यशपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान 45 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा। जिसके अन्तर्गत जनपद के समस्त विकास खण्डों में टीम बनाकर घर-घर जाकर पशुओं में टीकाकरण कार्य सम्पादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में 27 टीमें बनाकर टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जायेगा। पूरे जनपद में लगभग 205900 वैक्सीन से टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम गो-आश्रय स्थलों एवं बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य पूर्ण किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यशपाल सिंह सहित संबंधित पशुचिकित्साविद् आदि उपस्थित रहे।
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…