हत्त्या के खेल मे महिला गई जेल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार को उपरोक्त गांव निवासी नफ़ीस पुत्र हफिजुल्ला अपने दरवाजे के सामने की नाली में बैठे हुए मेंढक के ऊपर कंकड़ मार रहा था, इसी बीच उसके मोहल्ले का एक नौजवान गुजरा आरोप है कि नौजवान के कपड़े पर नाली के पानी का छींटा पड़ जाने पर वह गुस्से मे चूर होकर 12 वर्षीय नफ़ीस को मारने लगा जिससे बच्चे का रो रो कर बुरा हाल होगया । उधर घर मे बैठी नफ़ीस की माँ बच्चे के रोने की आवाज सुनकर जब घर से बाहर निकली तो, बच्चे को पीटता देख कर बीच बचाव करते हुए चिल्लाने लगी फिरभी हमलावर को रहम नहीं आया। मौके पर हमलावर और उसकी मां ने मिलकर नफ़ीस को तो मारा ही मारा मगर जब नफ़ीस को मारने से मन नहीं भरा तो मौके पर बीच बचाव कर रही नफ़ीस की मां के सर पर लकड़ी के डंडा से इतना जोर से मारा की नफीस की माँ बेहोश होकर मौके पर गिर पड़ी इसी बीच पास पड़ोस और गांव के लोग नफीस की मां शमीमुन निशा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए । जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही नफीस की मां ने दम तोड़ दिया।
इस संबंध में नफीस के परिवार की तरफ से बिलरियागंज थाने में गाँव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई । सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर शांति बनाए रखने हेतु मौके पर तैनात रही।
दूसरी तरफ ह्त्या की भनक लगते ही हमलावर अपना घर छोड़ कर फरार हो गए। वही पुलिस आरोपितों की सरगर्मी से तलाश करने लगी रही इसी बीच रविवार को मुखवीर द्वारा पुलिस को पता चला की समीउन निशा की हत्त्या आरोपित सासुन पत्नी जमालुद्दीन भीमवर नहर के पुल पर खड़ी वाहन की प्रतीक्षा कर रही है । जो कहीं भागने के फिराक मे है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुँच कर आरोपित महिला को गिरफ़्तार कर सम्बन्धित धाराओं में जेल भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

32 minutes ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

41 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago