कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
पटहेरवा थानाक्षेत्र के पगरा बसंतपुर में दबंगो ने डीह की जमीन पर कब्जा करने के लिए, एक महिला को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से घायल महिला को एंबुलेंस से सीएचसी पहुचाया गया, जहां से उसे अचेतावस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की दोपहर पगरा बसंतपुर निवासी रिंकी पत्नी दिनेश की डीह की जमीन पर गांव के दबंग अपने परिजनों के साथ कब्जा के नियत से पहुंच गए। महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों से जबरन कब्जा न करने का निर्देश देते हुए वहां से वापस हो गयी। पुलिस के चले जाने के बाद आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए कब्जा करना शुरू कर दिया।मारपीट के दौरान महिला के सिर में गंभीर चोटें आई, जिसके चलते वह अचेत होकर गिर गई। महिला के अचेत हो जाने पर आरोपित उसे लेकर भागने लगे। जब गांव वालों ने मना किया तो वहीं पर छोड़ दिया। काफी देर तक महिला वहीं पड़ी रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 से उसे सीएचसी तमकुही पहुचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस टीम भेज दी गई है। मैं मिटिंग में हूं।
हिंदू पंचांग 16 फरवरी 2026: आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, सर्वार्थसिद्धि योग, जानें शुभ-अशुभ समय🔍 आज…
🟠 मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार, 16 फरवरी…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक…
आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…
आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…