ट्रक की ठोकर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल स्थित नवीन मंडी के समीप हुई घटना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेउरवां थाना अंतर्गत पुरैना निवासी शकुंतला देवी 42 वर्ष पत्नी श्याम बिहारी गुप्ता की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार श्याम बिहारी गुप्ता अपने परिवार के साथ शनिवार की रात में दशहरे का मेला देखने आये थे। मेला में घूमने के बाद वापस घर जाते समय श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल- पिपराइच मार्ग पर नवीन मंडी के पास ट्रक ने पीछे से महिला को ठोकर मार दी जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को परतावल सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए परिजन निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुचे लेकिन इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मृतका का शव लेकर परिजन श्यामदेउरवां थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं। हिमांशु 20 वर्ष, भोला 16 वर्ष, प्रियंका 18 वर्ष मृतक महिला के पति श्याम बिहारी गुप्ता पुरैना चौराहे पर पान की गुमटी चलाकर अपने परिवार का जीवन-यापन करते हैं। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

47 minutes ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

3 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

3 hours ago