संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) दिदारगंज थाना क्षेत्र के
डिघिया गांव में बीती रात ललिता(30)पत्नी सुरेन्द यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विवाहिता के पति सुरेंद्र यादव का कहना है कि रात में बेड से गिर गयी थी। रात में ही भेड़िया बाजार में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गयी। सुरेंद्र यादव की शादी 2019 में ललिता पुत्री विजय लाल यादव निवासी गांव ईशरपार खास थाना तहरपुर जनपद आजमगढ़ में हुई थी। पिता विजय लाल यादव का आरोप है कि ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था जिसके कारण बेटी की मौत हुई है । सुरेंद्र यादव के पास एक लड़का ऋषभ डेढ़ वर्ष का है। दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत, हत्या या आत्महत्या की पुष्टि होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

30 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

39 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

45 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

2 hours ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

2 hours ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago