जमीनी विवाद में हुई मारपीट में संदिग्ध हालात में महिला की मौत

सिकन्दरपुर/बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को खेजूरी थाना क्षेत्र के बनकटा कला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उमेश चंद यादव और भोला यादव के बीच तकरीबन 1 साल से डीह के अराजी को लेकर विवाद चल रहा था।
डीह के सहन को लेकर दोनों पक्ष अपना अपना दावा कर रहे थे।
कई बार यह मामला थाने पर जा चुका था परन्तु इसका कोई निस्तारण नहीं हो पाया था। सोमवार को उक्त विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक खेजुरी नें दोंनो पक्षों से उमेश यादव भोला यादव को उठा ले गए।
इसी बीच भगवती देवी 80 पत्नी स्व0राम नाथ यादव को आपसी कहा सुनी के बीच किसी नें धक्का दे दिया।जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ीं,और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
भगवती देवी के परिजनों का आरोप है कि मृतक को फावड़े के हत्थे से मारा गया है जिसके कारण उनकी मौत हुई है। वही पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविकता का पता पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।
घटना की सूचना पर शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अखिलेश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर भूषण वर्मा प्रभारी निरीक्षक सिकंदरपुर योगेश यादव, प्रभारी निरीक्षक  खेजुरी बिंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार मौके पर डटे रहे।

खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवार वालों की मांग थी कि जब तक जिलाधिकारी खुद गांव में नहीं आ जाती तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

भाग्यांक से जानिए भविष्य कार्य, व्यवसाय, शिक्षा, धन, प्रेम और राजनीति पर क्या रहेगा असर

🔢 आज का अंक राशिफल – भाग्यांक से जानिए भविष्य पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा)…

4 seconds ago

27 दिसंबर को जन्में कला, शौर्य और राजनीति के अमर नायक

इतिहास के पन्नों में अमर 27 दिसंबर जब जन्मे वे व्यक्तित्व जिन्होंने भारत की आत्मा…

14 minutes ago

आज का पंचांग: जीवन की दिशा तय करने वाला दिव्य संकेत

🕉️ आज का पंचांग | 27 दिसंबर 2025 (शनिवार) आज का संक्षिप्त पंचांग – 27…

25 minutes ago

मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया गया आत्मविश्वास

वीर बाल दिवस @2047 : कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम के सजीव संबोधन का आयोजन, मेधावी…

43 minutes ago

चोरी की बाइक के साथ नाबालिग अपराधी धराए

थाना बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 02 बाल अपचारी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध…

52 minutes ago

श्रम पंजीयन से खुलेगा कल्याण योजनाओं का रास्ता

सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं पर मजदूर पाठशाला, पंजीयन से मिलेगा जन्म से मरण…

1 hour ago