दिनदहाड़े महिला और उसके पति की पिटाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े दबंगई के बल पर 8 माह की गर्भवती महिला से लूट और महिला के पति को जमकर मारने पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत तत्काल कोतवाली पुलिस से की है, वही पुलिस ने महिला और उसके पति को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया है। दरअसल शिव पुर दियर नम्बरी गजरी के निवासी पंकज कुमार सिंह अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को मोटरसाइकिल से बलिया शहर में चिकित्सक से दिखाने के लिए ला रहे थे आरोप है कि तभी देवी राय के डेरा के पास ही कुछ दबंग युवक जो 4-5 की संख्या में थे पहले बाइक पर बैठी गर्भवती महिला को धक्का देकर गिरा दिया और गले से मंलग सूत्र और सोने की चैन छीन लिया इसके बाद महिला के पति को जमकर मारा पीटा और मौके से फरार हो गए। घटना में पत्नी और पति दोनों को ही चोटे आयी है। महिला के पति की माने तो मारपीट कर चुनौती करने वाले सभी युवक गांव के ही रहने वाले हैं। बरहाल दोनों दंपति ने कोतवाली पुलिस को लिखित में तहरीर देकर गुहार लगाई है वहीं पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

9 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

47 minutes ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

58 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

1 hour ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

2 hours ago