भेड़िया ने दो बच्चियों पर किया हमला कर किया घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भेड़िया की आतंक प्रभावित इलाका मुंहासे में तीन दिनों तक कोई सुनने को नहीं मिली जहां इस बीच आदमखोर भेड़िया को गिरफ्तार करने में लगी विभिन्न टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की और एक भेड़िए को पिंजरे में कैद कर लिया था लेकिन मंगलवार की बीती रात भी भेड़िए ने दो किशोरियों को अपना निशाना बनाया और उन्हें हमला कर घायल कर दिया,गंभीर हालत में दोनों को पहले सीएससी में भर्ती कराया गया। इसके बाद हालात बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी घटना का जायजा लिया । जिले के महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का हमला रुक नहीं रहा है जहां एक तरफ भेड़िए पकड़े जा रहे हैं तो दूसरी तरफ हमला कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी के साथ दहशत भी बना हुआ है थाना हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैकुपुरवा के मजरा गडरियनपुरवा गांव निवासी सुमन उर्म लगभग बारह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी नारायण मंगलवार रात में परिवार के लोगों के साथ सो रही थी तभी भेड़िया ने हमला कर दिया, परिवार के लोगों के शोर मचाने पर भेड़िया सुमन को छोड़कर फरार हो गया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी शिवानी उर्म लगभग ग्यारह वर्षीय पुत्री किशोरी लाल पर बुधवार तड़के भेड़िया ने हमला कर दिया शिवानी को भेड़िया कुछ दूर खींच ले गया तभी परिवार के लोगों के दौड़ने पर भेड़िया छोड़कर चला गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हमले की सूचना मिलते ही खण्ड विकास अधिकारी हेमन्त कुमार यादव और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की और दोनों को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज रेफर कराया।

Editor CP pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

9 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

11 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

11 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

11 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

11 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

12 hours ago