महिला आरक्षण बिल से हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा – ब्रह्मचारी जैसावत

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला 128वां संविधान संसोशन विधेयक गुरूवार को पास हो गया है। इस विधेयक का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया है। मोदी के इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील निर्णय से समस्त भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी सामाजिक चिंतक एवं समाजसेवी ब्रह्मचारी जैसावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाया है, कि वोमेन लीड इमपावरमेंट मोदी सरकार के लिए एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है।मोदी के इस सराहनीय और क्रांतिकारी निर्णय से देश और समाज में और सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। ऐसे में मोदी सरकार ने प्रत्येक योजना में नारी शक्ति को विशेष अधिकार दिया है। इससे देश की राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ने से महिलाओं में आत्मसम्मान के साथ ही बराबर की भागीदारी भी जरूर सुनिश्चित होगी। मोदी के इस ऐतिहासिक और प्रगतिशील निर्णय से समस्त महिला वर्ग गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इसके लिए समूची मातृशक्ति को हार्दिक बधाई और देश की महिला शक्ति को उनका अधिकार देने वाले प्रधानमंत्री मोदी का हृदय की गहराइयों से आभार, वंदन व अभिनंदन करते हुए कोटि – कोटि धन्यवाद। मोदी ऐसे ही राष्ट्रहित में और न्यायहित में महत्वपूर्ण और क्रन्तिकारी निर्णय करते रहें। आज का दिन हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण है। सभी 140 करोड़ भारतीयों को बधाई और उन सभी राज्यसभा सांसदों को धन्यवाद जिन्होनें नारी शक्ति वंदन अधिनियनम के लिए वोट किया। इस तरह का सर्वसम्मत समर्थन वास्तव में खुशी देने वाला है। महिला समानता और आत्मसमान के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता और भारत में इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से हो चुकी है।
n जैसावत ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षो से अपने कार्यकाल में महिलाओं के नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के दृष्टिगत महिलाओं के लिए दर्जनों सम्मानजनक योजनाएं शुरू की हैं। मोदी सरकार के इन प्रयासों से लगातार महिला वर्ग आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रुप से सशक्त और सामर्थ्यवान बनेगी। पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्र भारत में अब तक का सबसे बड़ा सम्मान देने के लिए इस अधिनियम को जिस प्रबल इच्छा शक्ति से लाया गया, उससे पूरे महिला वर्ग में हर्ष और उल्लास है। महिला आरक्षण बिल के पारित होने के बाद सभी भारतीयों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। बिल के पास होने के बाद सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। आज महिलाएं जश्न मना रही हैं। इस बिल के पास होने पर हम सभी बहुत खुश हैं। पीएम मोदी ने वास्तव में इस बिल के पास होने के सपने को पूरा कर दिया हैं। इस निर्णय से हम बहुत खुश हैं। यह कानून का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आखिरकार यह बिल दोनों सदनों से पास हो गया। यह हमारे देश की महिलाओं के लिए आनंद का क्षण हैं, महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। सरकार को दोनों सदनों में इस बिल के पक्ष में द्विदलीय समर्थन प्राप्त हुआ। राष्ट्रहित के लिए सबसे अहम यह रहा कि सांसदों ने अपने आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए इस बिल का समर्थन किया। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 सदस्यों ने वोट किया था तो वहीं दो सदस्य इस बिल के विरोध में दिखे। उन्होंने यह विश्वास दिया कि इस बिल से देश के लोगों में नया विश्वास जगेगा। इस बिल को पास कराने में सभी सदस्यों का अहम योगदान है। इससे देश को एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

8 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

9 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

9 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

9 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

11 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

12 hours ago