लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा लार रोड मण्डल उपाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र उर्फ बांके बाबा को साधन सहकारी समिति लिमिटेड करौता पिपरा रामधर का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर सलेमपुर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवम बधाई दी।
अतुल मिश्र ने कहा कि साधन सहकारी समितियों का गांव एवम किसानों के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका है।
क्षेत्र के लोगो के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है। शासन के सहयोग से मैं किसान भाइयों के सर्वांगीण विकास के लिए जी जान से प्रयास करता रहूंगा।
मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि अतुल मिश्र की जीत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओ की जीत है।
मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा आशुतोष तिवारी ने बताया कि आज हर प्रत्येक चुनावो में भाजपा की जीत हो रही है।भाजपा की कार्यशैली से जनता बेहद खुश है जिसकी बदौलत आज सहकारी समिति के चुनाव में जीत हासिल हुई है।
उक्त अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य रविशंकर मिश्र,बृजेश कुशवाहा, मनीष मौर्य एवम दीपक तिवारी मौजूद रहे।
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…