मतदान का करेंगे बहिस्कार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया मे रविवार की शाम 6बजे के लगभग पराशर धाम के प्रांगण में ग्रामीणो द्वारा एक आवश्यक बैठक किया गया और सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि, यदि हमारे ग्राम सभा की बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो हम सभी ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे।
ग्राम सभा परसिया के ग्रामीणो ने बताया कि हम लोगों ने शिविर सहायक कार्यालय प्रबन्ध निदेशक वाराणसी,मुख्य अभियंता आजमगढ़, अधिक्षण अभियंता बलिया सहित परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,सांसद बलिया बीरेन्द्र सिंह मस्त से भी आग्रह किया कि हमारे ग्राम सभा मे 100के बी का ट्रान्सफार्मर लगा है लेकिन इस पर अत्यधिक भार होने के कारण आये दिन जल जाता है जबकि लगभग 32सौ आबादी वाले ग्राम सभा मे 3सौ से ऊपर बिजली का कनेक्शन है और हम लोग बिजली का बिल भी समय से जमा करते है, लेकिन इस पर भी एक बर्ष में ठीक से बिजली एक माह भी नहीं मिलती है। यदि 250 के बी का ट्रान्सफार्मर लग जाता तो समस्या का समाधान हो जाता।लेकिन इस पर किसी का भी ध्यान नहीं गया ।अब हम लोक तन्त्र के इस पावन पर्व पर अपने मत का बहिष्कार कर अपना विरोध जताने को मजबुर है ।सम्बंधित अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराना है ।बैठक में चन्द्रदेव कुंवर,हरेराम पाठक,कमलदेव सिंह,अविनाश सिंह,बेद प्रकाश सिंह, परमात्मा पाठक, प्रभु नाथ ओझा,अखिलेश ओझा,राम जन्म ओझा,शिव मोहन खरवार,योगेन्द्र शाह,मदन गोड़,गाव की महिलाए,बुजुर्ग नौजवानो सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

2 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

13 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

13 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

13 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

14 hours ago