धारदार हथियार से पत्नी के सर को किया धड़ से अलग मचा हड़कंप

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
थाना फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई है जहां पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी इसके बाद पति कटा हुआ सर हाथों में लेकर रोड के रास्ते थाने की ओर चला।
रास्ते में राहगीरों के यह देखकर के पसीने छूट गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते पति ने पत्नी की की हत्या कर दी,यह कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत बसरा गांव की घटना है। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों की 8 साल पहले शादी हुई थी।
इसके पहले भी दोनों में विवाद होता रहता था। अनिल कनौजिया को शक था की उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर है इसी को लेकर के दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था, अनिल कनौजिया पत्नी वंदना उम्र 24 साल का एक बेटा भी हैं।
वह मिस्त्री का काम करता था पड़ोसियों ने बताया कि सुबह उसके घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी क्योंकि दोनों अक्सर विवाद करते ही रहते थे आपस में इसलिए कोई घर नहीं गया, थोड़ी देर में वंदना की तेज चीख सुनाई दी यह सुनकर पड़ोसी अनिल के घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सर पकड़े हुए था दूसरे हाथ में खून से लटपट बांका था ।
यह देखकर सब डर के मारे पड़ोस के लोग भागने लगे उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल कनौजिया कम पर चला गया था हालांकि थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया, पत्नी उस वक्त घर में काम कर रही थी।
उसने पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया कमरे के अंदर बाके से सिर काट कर हत्या कर दी इसके बाद अनिल पत्नी के सर के बाल पकड़ कर पुलिस चौकी सिरौली की ओर ले जाने लगा, रास्ते में जो भी उसे देखा डर के मारे किनारे खड़ा हो जाता।। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया बताया कि वारदात के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति अनिल कनौजिया को पत्नी के सर और बांका के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
अनिल राजगीर का काम करता है पुलिस के मुताबिक पति अनिल को शक था की पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध है वह उसे बात भी करती है, इसी वजह से वह काफी गुस्से में रहता था और इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है पूरे मामले की जांच करके आरोपी पति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

10 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

23 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

31 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

47 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

3 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago