पत्नी की हत्या कर घर के पीछे दफन की लाश

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाढ गांव में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था। पुलिस के अनुसार इंद्रपाल ने अपने पति का 16 नवंबर की रात को नए घर पर बुलाया सोते समय उसका गला दबाकर हत्या करके शव को घर के पीछे गढ्ढा खोदकर दफन कर दिया था। 2 दिन से गांव वालों ने उस महिला को नहीं देखा,तो आपस मे चर्चा होनी शुरू हो गई कि कहीं उसकी हत्या तो नहीं हो गई है। उसके बाद गांव वालों ने उसके गायब होने की खबर उसके मायके वालों को बता दिया।गांव वालों की सूचना पर मायके से पहुँचे उसके भाई के तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। तीसरे दिन सबको शुक्रवार की 12:00 बजे रात को शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंद्रपाल सिंह की शादी 2006 में भगवानी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुआ था, शादी के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ खुशी से रहते थे। लगभग 5 साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। उसकी पत्नी अनीता देवी उसके पुराने मकान में अकेले रहकर अपना जीविका चलाती थी। पति इंद्रपाल अरुणाचल प्रदेश मे नौकरी करता था। 11 नवंबर को घर आया था।इस संबंध में थाना अध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को उसके घर के पीछे गड्ढे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

6 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

6 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

6 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

6 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

6 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago