पति से आनलाइन बात करते फंदे पर झूल गई पत्नी

पिता ने पति पर लगाया उकसाने का आरोप

खजनी/ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )
बांसगांव थाना क्षेत्र के जमौली खुर्द गांव की निवासी चंदा पासवान 24 वर्ष ने बीती रात अपने घर में फंदे से झूल कर जान दे दी। बताया गया कि घटना के दौरान उसने केरल में रह रहे अपने पति संदीप सिंह 25 वर्ष से मोबाइल फोन पर आनलाइन बातचीत करते हुए यह कदम उठाया। चंदा के पिता देवेन्द्र पासवान ने बांसगांव थाने में तहरीर देकर अपने दामाद संदीप सिंह पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करने वाली चंदा पासवान से 4 वर्ष पहले संदीप सिंह ने प्रेम विवाह किया था, दोनों की एक 2 वर्ष की बेटी भी है। पति संदीप सिंह रोजगार के सिलसिले में बीते कई वर्षों से केरल में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी चंदा अपने वृद्ध श्वसुर हरिश्चंद्र सिंह और बेटी के साथ गांव में रहती थी। बताया जाता है कि चंदा पासवान कुछ दिनों से अपने पति संदीप सिंह से घर आने के लिए कह रही थी। बीती रात पति से आनलाइन बातचीत करते हुए क्षुब्ध चंदा फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी।
बांसगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम पाल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

2 hours ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

13 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

13 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

13 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

14 hours ago