पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति के छ टुकड़े किए

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नीला ड्रम, मुस्कान और साहिल… रूह कंपा देने वाले मेरठ कांड जैसा हत्याकांड अब बलिया में सामने आया है।यहां एक पत्नी ने न सिर्फ अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति के 6 टुकड़े किये, बल्कि शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में रखा और गाड़ी में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। वहीं, रिटायर्ड फौजी का धड़ एक कुएं से डलवा दिये थे। इधर, कुछ दिनों से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। टुकड़ों में मिल रहे मानव अंग की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी पुलिस को मृतक की बेटी का साथ मिला और पुलिस ने अनिल यादव (कथित प्रेमी) नाम के शख्स को हॉफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। इसके साथी सतीश को भी दबोचा गया। पुलिस ने महिला और हत्याकांड में शामिल एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास एक बागीचे से तीन दिन पहले एक पॉलीथिन में मानव के दो हाथ और दो पैर मिले थे। सोमवार को बागीचे से करीब 600 मीटर दूर कुएं में धड़ पड़ा मिला। इस पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव के सभी अवशेष एक ही व्यक्ति के हैं। जांच में पता चला कि ये सभी अंग रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार के हैं। पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू की तो परत दर परत हत्याकांड की कड़ियां जुड़ती चली गईं।पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी का संबंध अनिल यादव नाम के एक ट्रक ड्राइवर से था। दोनों ने देवेंद्र को इसमें रोड़ा माना और इसी के चलते कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुर स्थित मकान में देवेंद्र के 6 टुकड़े कर दी। शव और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ-पैर और धड़ काटकर गाड़ी से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा में फेंक दिया। पुलिस के लिए इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना आसान नहीं था। लेकिन एक बार शव की पहचान हो गई तो पुलिस देवेंद्र के घर तक पहुंच गई पूछताछ के दौरान देवेंद्र की बेटी ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके बाद आरोपी अनिल यादव की तलाश शुरू हुई। सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायिरंग में अनिल यादव के पैर में गोली लगी। अनिल को गिरा देख उसका साथी सतीश यादव भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरपुर क्षेत्र में मानव अंग मिले थे। इस घटना को शुरू से ही पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया। 10 मई को थाना कोतवाली क्षेत्र में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया था कि उसके पति बेटी को लाने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। उन्होंने पति का मोबाइल नंबर भी दिया था। इंस्पेक्टर कोतवाली और सर्विलांस टीम की तहकीकात में पता चला कि जो नंबर महिला ने बताया था वो नंबर उनके घर पर ही रहा। टीम ने जब गहनता से पूछताछ की तो एक तरह से रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई। महिला का कुछ लोगों से प्रेम प्रसंग था। उन्हीं सहयोगियों के साथ मिलकर उनके द्वारा इस घटना को कारित किया गया। इसमें महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी और आला कत्ल की भी बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि ये अपराधी दुस्साहसी भी हैं। कल रात इनमें से दो अपराधी बिहार भागने की फिराक में थे। जब इनकी घेराबंदी की गई तो इन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago