ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ क्यों मजाक कर रही है प्रदेश सरकार:रवि भूषण द्विवेदी

भाटपार रानी /देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

हाल हकीककत उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत सदस्य

प्राप्त समाचार के मुताबिक 100 रुपए मानदेय प्रति मासिक बैठक भत्ता ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नियत है। जो आखिर ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ मजाक बनाना और उनकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाना नहीं तो और क्या है?
जबकि एक सामान्य मजदूर की भी दिहाड़ी इससे कहीं अधिक है जबकि, फिर जो व्यक्ति वार्ड के विकास के लिए सोचेंगे, योजना बनायेंगें, विरोध करेंगे, समर्थन देंगे, भागदौड़ कर रहे हैं, जनसमस्याओं को सुन और समझ रहे हैं आखिर यह उनके साथ मजाक नही तो और क्या है, इससे अच्छा तो यही होता कि मानदेय का छलावा न होता, वर्तमान में सारी धनराशि प्रधान के खाते में आ रही और वह भी देना नहीं चाहते हैं, इस पीड़ा से से पूरा ग्राम पंचायत सदस्य समुदाय पीड़ित है | इसमें ऊपर से नीचे तक मिलीभगत होने से किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है |
वहीं प्रदेश में आज कल आईजीआरएस में फर्जी आख्या रिपोर्ट धड़ल्ले से लगा दिया जाता है | ओबरी देव के निवासी ग्राम पंचायत बैदवली बुजुर्ग से ग्राम पंचायत सदस्य रुप चन्द तिवारी 10 बार विकास भवन का चक्कर लगाये, छ: सदस्य डीएम से, डीपीआरओ से मिले तब जाकर मात्र एक वर्ष का मानदेय 1200 रुपये प्रधान द्वारा दिलवाया गया | इसी प्रकार बहुतायत ग्राम पंचायत हैं जिनमें सदस्यों को ज्ञात ही नहीं है कि उनके लिए भी कुछ प्रावधान है जबकि हमारे द्वारा दिए सिकायती पत्र आईजीआरएस पर ही बनकटा थाने से फर्जी रिपोर्ट गलत आख्या रिपोर्ट लगा दिया गया है|

rkpnews@somnath

Recent Posts

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 minutes ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 minutes ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

11 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

14 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

14 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago