नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
मुस्लिम लीग ने केरल में एक जुलूस निकालकर हिन्दुओं को नरसंहार की धमकी दी है। इस पर विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने पूछा हैं की मंदिरों के बाहर हिन्दुओं को फांसी देने की धमकी देने वाले, क्या मोपलाओं के द्वारा किए गए नरसंहार को दोहराना चाहते हैं?
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के अंदर आक्रामकता निर्माण की जा रही है। हिन्दुओं की धार्मिक यात्राओं पर, हमले किए जा रहे हैं, कांवड़ यात्राएं हों या रामनवमी की शोभा यात्रायें इन पर हमले किए गए हैं। प्रतिदिन देश में कहीं न कहीं से किसी न किसी जिहादी के द्वारा हिन्दू समाज के ऊपर हमले होते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके लिए मुस्लिम वोट बैंक को पाने की होड़ में जो मुसलमानों को भड़काते हैं वही जिम्मेदार हैं। इस भड़काऊ भाषण पर अभी तक राहुल गाँधी समेत किसी भी काँग्रेस नेता ने इसका खंडन नहीं किया और न ही इसका विरोध किया है। अभी तक केरल सरकार ने भी इन अपराधियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। हिन्दू समाज किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की घृणित कार्यों को स्वीकार नहीं करेगा। डॉ सुरेंद्र जैन ने जोर देकर कहा है कि केरल सरकार इन पर कठोर कार्रवाई करे, वरना संपूर्ण देश यही मानेगा कि इस प्रकार की घटनाएं वहाँ की सरकार और काँग्रेस पार्टी के समर्थन से ही हो रही हैं।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…