आंदोलन पटरियों पर क्यों हैं लोग पश्‍च‍िम बंगाल रेल रूट पर ट्रेन सेवा ठप

आंदोलन कर रहे फोटो ani के साभार से

Rkpnews अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग को लेकर रेल रोको अभियान चलाने के तहत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में कुर्मी आदिवासी समुदाय के लोगों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। दरअसल, इसकी वजह से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस समाज को मनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यह अपनी मांग पर पूरी तरह से अड़े हुए हैं। इस वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई है। ट्रेनों के रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेनों को हावड़ा में खड़ा करना पड़ा है। इसके अलावा कई ट्रेन अभी भी रास्ते में स्टेशनों पर खड़ी है। यात्रा करने वाले यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय रेलवे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कस्तौर और खेमासुली स्टेशनों पर कुर्मी आदिवासी समुदाय का आंदोलन अभी भी जारी है, जिसके परिणामस्वरूप 53 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, 33 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, 40 ट्रेनों और 2 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में 12871 हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा-बरबिल-हावड़ा एक्सप्रेस और 18020 धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खेमासुली और पुरुलिया जिले के कस्तौर में मंगलवार को सुबह चार बजे से शुरू प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के अलावा कुरमाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की भी मांग कर रह।

Editor CP pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

7 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

17 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

18 hours ago