डीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली का निरीक्षण करते हुए कार्ड धारकों को खाद्यान्न का कराया वितरण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग/समूह के अंतिम व्यक्ति को प्राप्त होने की पुष्टि हेतु खाद्य एवं रसद विभाग के लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत करते हुए विकास खण्ड-नाथनगर के ग्राम पचायत-तिघरा के उचित दर विक्रेता श्रीमती अनीता देवी की कोटे की दुकान पर स्वयं उपस्थित होकर राशन कार्डधारकों को उनके कार्ड पर अनुमन्य मात्रा के अनुसार दिनांक 13 जुलाई 2023 को सिली हुई बोरियों में पैक खाद्यान्न का वितरण कराया गया।
जिलाधिकारी श्री कुमार द्वारा अन्त्योदय योजना के कार्ड धारकों को 14 किग्रा0 गेहूॅ तथा 21 किग्रा0 चावल तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूॅ तथा 03 किग्रा0 चावल निःशुल्क वितरण नामित नोडल अधिकारी की उपस्थिति में कराया गया। उचित दर दुकान पर आवश्यक सूचनाओं का प्रदर्शन यथा-स्टॉक बोर्ड, साईन बोर्ड, टोल फ्री नंबर, अन्त्योदय कार्ड धारकों की सूची आदि प्रदर्शित पायी गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, पूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

1 hour ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

6 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

8 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

8 hours ago