जयपुर एजेंसी ।बीकानेर में एक कार्यक्रम के दौरान फोन पर बात कर रहे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल को पंचायत राज्य मंत्री रमेश मीणा ने बाहर निकाल दिया। नाराज रमेश मीणा कहा- आप यहां से जाइये। तब कलेक्टर अपनी जगह से उठकर बाहर जाते नजर आए। मामला ये था कि मंत्री रमेश मीणा मंच से भाषण दे रहे थे और उस वक्त कलेक्टर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। ऐसा देख मंत्री भड़क गए और कहा कि आप यहां से जाइये।
राज्य के आईएएस अधिकारियों ने नाराज़गी जताई है और इसी कड़ी में सीएम अशोक गहलोत को चिट्ठी लिखी है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री की तरफ से सफाई भी दी गई। राज्य में मंत्री रमेश चंद मीना ने कहा कि वहां राजीविका का कार्यक्रम चल रहा था। हम मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी से संबंधित कलेक्टर से बात कर रहे थे। उन (ज़िला कलेक्टर) को शायद कुछ काम होगा या तो वह कभी फोन पर तो कभी चैटिंग कर रहे थे। तब हमने कहा कि अगर बात करनी है तो बाहर चले जाइए।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चोरी का खुलासा करते हुए बड़ी…
जन्मतिथि के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकालकर व्यक्ति के स्वभाव, अवसर और चुनौतियों का…
21 फरवरी 2026 राशिफल – ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव21 फरवरी 2026 राशिफल के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों…