कब थमेगा भूमि विवाद में हो रही मौतों का सिलसिला

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया के तहसील रुद्रपुर के फतेहपुर की जघन्य हत्याकांड की आग अभी ठंडी भी नही थी कि जिले के ही तहसील देवरिया सदर के मोहल्ला मेहड़ा पुरवा में पूर्व में हुए भूमि विवाद में घायल सच्चिदानंद चौहान (35 वर्ष)पुत्र रामजी चौहान की लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर जनपद दर्द से कराह उठा। अहिंसा दिवस के दिन हुई हिंसा ने पूरे प्रदेश व देश मे सनसनी मचा दी। कहीं दर्द के आंसू, तोकही अंदर ही अंदर घुटन। इस जघन्य हत्याकांड में 6 लोगो की निर्मम हत्या का जिम्मेदार कौन है? आज जनपद देवरिया, भूमि विवाद व भू माफियाओ के मकड़जाल में फंस कर मौत का नंगा नाच देख रहा है। कमोवेश यही स्थिति सारे जनपदों की है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सदर तहसील मेहड़ा पुरवा में पूर्व में हुए भूमि विवाद में घायल सच्चिदानंद चौहान की लखनऊ में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी।जिले के आक्रोशित व गमजादा लोग पूछ रहे हैं कब थमेगा जनपद में मौतों का सिलसिला?
और कब कसेगा भू माफियाओ पर शिकंजा?

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

12 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

12 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago