देवरिया जनपद के अंदर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर माकपा ने चिंता व्यक्त की ।

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की सलेमपुर क्षेत्रीय कमेटी सदस्यों की जनरल बॉडी की बैठक रामचंद्र खरवार की अध्यक्षता में सुराती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज निपानिया धनौती लाला ,सलेमपुर ,देवरिया में संपन्न हुआ आम सभा में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई साथी उनके मृत्यु को याद करते हुए आज की हालात में देश से बढ़ती सांप्रदायिक और असहिष्णुता और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई । बैठक में देवरिया जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन तेजी से हो रही सामूहिक हत्याएं घटनाओं व महिलाओं के साथ दुराचार आदि की अमानवीय घटनाओं पर गहरा क्षोभव्यक्त किया गया तथा पुलिस प्रशासन की असफलता की निंदा की गई रुद्रपुर की ताजा घटना जिसमें 6 लोगों की हत्याएं हो गई कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के स्वच्छ प्रशासन दावा में झूठा साबित किया है बैठक में रुद्रपुर में फतेहपुर , बरहज क्षेत्र की घटना, देवरिया कोतवाली के मेहडा पुरवा, मईल थाना की ईशारू की हत्या की घटना ,बनकटा थाने के अंदर हो रहे हत्या की घटनाएं देवरिया पुलिस प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गई है । माकपा अपने बैठक के माध्यम से मांग कर रही है कि देवरिया जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में असफल पुलिस अधीक्षक को तत्काल देवरिया से हटाया जाए बैठक में आगामी 11 अक्टूबर को उपरोक्त समस्याओं के साथ महंगाई व बेरोजगारी व बुलडोजर राज के खिलाफ वामपंथी जनवादी दलों की राज्य स्तरीय लखनऊ रैली में भारी संख्या लोगों को पहुंचने की अपील गई । बैठक को सीपीएम जिला मंत्री जयप्रकाश यादव राज्य कमेटी सदस्य सतीश कुमार , हरिकृष्ण कुशवाहा, प्रेमचंद यादव ,सुशील यादव, शिव शंकर यादव ,राम छठु चौहान, राजेंद्र गुप्ता ,तारा देवी , रामायण यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

13 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago