महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सरकार जहां उत्तम प्रदेश का दावा कर रही है। वही ग्राउंड जीरो पर यह सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति महराजगंज संयुक्त चिकित्सालय की हैं। प्राप्त समाचार के अनुसार डॉक्टरो द्वारा बाहर की दवाई व जांच लिखकर कालाबाजारी की जा रही है। सोमवार की सुबह सीटी स्कैन व एक्स- रे मशीन खराब होने की वजह से मरीजों का ताता लगा रहा। मरीज करीना खातून, सुरेन्द्र, आशा भारती व रोहित ने बताया जब मरीज के पास अंदर से कोई समाधान नहीं बचा तो उन्हें मजबूरी में बाहर जाकर अपनी जेबे ढीली करवानी पड़ रही है। कब तक कमीशन के चक्कर में डॉक्टर बाहर की दवाएं व जांच लिखते रहेंगे। मरीजों के सामने यह एक सवालिया प्रश्न है।
जिम्मेदारों के कान में जू नहीं रेंग रहे हैं। कब सुधार होगा, कब बदलेगा यह सिस्टम, अस्पताल के अधिकारियों कर्मचारियों पर प्रशासन कब कसेगा नकेल ।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…
सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…