जब कश्मीरी लड़की पर आया दिल तो पत्नी को भेज दिया तलाक रूपी बिल

पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न बताते हुए पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आजमगढ़ जिला के रानी की सराय थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए शाहीन बानो पुत्री सुफ़ियान अहमद ग्राम आँवक पोस्ट सिरसाल ने बताया कि उसका निकाह अशहद खान पुत्र इरफ़ान अहमद आज़मी निवासी ग्राम खुनदनपुर पोस्ट भोपालपुर थाना मेहनगर जनपद आज़मगढ़ हॉल मुक़ाम K-108 गली नम्बर 05 अबुलफ़ज़ल इंक्लेव पार्ट-1 ओखला जामिया नगर दक्षिण दिल्ली के साथ इस्लाम रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था, निकाह के बाद वह अपने पति के साथ अपनी ससुराल आयी और दो दिन तक ससुराल में रही, उसके बाद अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। इस दौरान उसके 4 बच्चे सालेहा खान, माज खान, आफिया खान, आयत खान पैदा हुए। बड़ी लड़की सालेहा खान की बीमारी की वजह से मौत हो गई।पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद मेरे पति के चाल चलन व बातचीत में बदलाव नज़र आने लगा, मेरे पति सहित ससुराल वालों द्वारा कारोबार करने के नाम पर मुझसे दहेज के रूप में ₹50 लाख रुपए और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जाने लगी। जब मैंने अपने पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होना बताया तो ससुराल वालों द्वारा मेरे साथ मारपीट और मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस बीच मेरे पति ने एक कश्मीरी लड़की के साथ अवैध संबंध बना लिया और उससे निकाह कर लिया,जब मैंने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने मुझे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मैं दिल्ली में अपने बच्चों के साथ सड़कों पर भटकती रही, जब मेरे पिता को इस घटना की जानकारी हुई तो वह दिल्ली आकर 6 जून को मुझे आजमगढ़ मायके लेकर आए। 8 जून को एक अज्ञात नंबर से मेरे पति द्वारा मुझको फोन करके तीन तलाक दे दिया गया। परेशान हाल पीड़िता ने रानी की सराय थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।रानी सराय पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिसोटार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिसोटार गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को…

1 second ago

थाना श्यामदेउरवां में समाधान दिवस: डीएम–एसपी ने सुनीं फरियादें, मौके पर फोन कर परखी शिकायत की सच्चाई

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जन समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान…

5 minutes ago

Mission Shakti Phase 5.0 Deoria: एसपी संजीव सुमन के निर्देशन में जागरूकता अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के…

10 minutes ago

Auraiya Samadhan Diwas 2026: थाना दिबियापुर में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

औरैया, (राष्ट्र की परम्परा)जनता की शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से आयोजित…

15 minutes ago

एनएच-730 पर तेज रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर, चालक फरार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सिरसिया के पास स्थित नेशनल…

18 minutes ago

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत?

राशिफल 1 मार्च 2026: रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ, पढ़ें मेष से…

39 minutes ago