ग्राम पंचायत अधिकारी को नहीं मिला धन तो लगा दी दो अलग-अलग फर्जी रिपोर्टे

बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा)
जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर गरीब व असहाय व्यक्ति को छत उपलब्ध करा रहे हैं और गरीबों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है, वहीं पर दूसरी ओर देखने को मिल रहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा पात्रों को अपात्र बनाया जा रहा है, और हर बार में अलग-अलग रिपोर्टर लगा करके पात्र व्यक्तियों को अपात्र किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जनपद बाराबंकी के विकासखंड सूरतगंज का जहां पर जाकिर पुत्र मुनव्वर निवासी ग्राम पंचायत लोदौरा ग्राम रजनापुर विकासखंड सूरतगंज ने प्रार्थना पत्र द्वारा यह आरोप लगाया है कि, उसका सरकारी आवास 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास के लिए आवेदन किया था, इसके पश्चात प्रार्थी का नाम आवास सूची में सम्मिलित किया गया परंतु ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा आवास देने के योग में ₹20000 के डिमांड की गई थी, प्रार्थी बहुत ही गरीब और असहाय व्यक्ति था इसलिए वह मांगी गई धनराशि नहीं दे पाया जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश द्वारा फर्जी आधार कार्ड बना करके, आवास लिस्ट से नाम काट दिया गया और वही प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराया की कई बार जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी को प्रार्थना पत्र दिया कि अभी तक प्रार्थी को आवास नहीं मिल सका है, जिम्मेदार संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा जो धनराशि की डिमांड की गई थी न देने के कारण उसकी हर बार एक नया रिपोर्ट लगा करके आवास लिस्ट में नाम काट दिया गया, जिसने भी आवास में धनराशि दी उसका आवास आवंटित हो गया और जिसने आवास में धनराशि नहीं दी उसका आवास किसी न किसी बहाने से काट दिया गया, आवंटित नहीं हुआ अब देखना यह है कि जाकिर पुत्र मुनव्वर को न्याय मिल पाता है या नहीं या फिर अधिकारी कर्मचारी प्रार्थना पत्र को ठंडे बस्ते में डाल करके कहीं कोने में सड़ने के लिए छोड़ देते हैं यह देखा जाए तो एक तरीके से खुलेआम प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाने के समान लग रहा है फिलहाल फैसला समय की गोद में।

rkpnews@desk

Recent Posts

लोहिया नगर में अधूरी नाली और सड़क से बढ़ा आक्रोश, जलभराव से परेशान लोग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले में नाली एवं सड़क निर्माण…

1 minute ago

अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला: सीरिया में ISIS पर US का बड़ा अटैक, कई ठिकाने तबाह

वॉशिंगटन/दमिश्क (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन Islamic State (ISIS) के खिलाफ…

48 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में OL और ODL पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन…

51 minutes ago

2026 पासपोर्ट रैंकिंग में भारत: संकेत, सबक और भविष्य की राह

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत की 10 पायदान की छलांग, कूटनीतिक सफलता या चेतावनी? वीज़ा-फ्री…

51 minutes ago

T20 वर्ल्ड कप 2026: आज भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, वेदर और संभावित प्लेइंग 11

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें संस्करण में आज क्रिकेट जगत…

2 hours ago

US-Iran Relations: बढ़ते तनाव के बीच बातचीत को तैयार अमेरिका, ट्रंप-खामेनेई मुलाकात के संकेत

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। US-Iran Relations: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी नौसेना की…

2 hours ago