गेंहू बदले समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति कुंतल की दर से खरीदा जाएगा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रू प्रति कुन्तल की वृद्धि करते हुए 2275 रू प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष शासन द्वारा जारी क्रय नीति के प्रस्तर 7.8 के अनुसार यदि क्रय केन्द्रों पर गेहूँ की उतराई छनाई एवं सफाई का कार्य केन्द्र पर उपलब्ध श्रमिकों द्वारा किया जाता है। तो कृषक द्वारा श्रमिकों से कराने पर वास्तविक व्यय के आधार पर वार्ता कर समझौता के अनुरूप अथवा अधिकतम रू 20 प्रति कुन्तल की दर से भुगतान होगा। इस निमित्त कृषक को रू 20 प्रति कुंतल की दर से पीएफएमएस के माध्यम से उसके बैंक एकाउन्ट में प्रतिपूर्ति क्रय एजेन्सी द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जनपद हेतु गेहूँ क्रय का लक्ष्य 64000.00 मी0 टन निर्धारित किया गया है। इस वर्ष आवंटित लक्ष्य की पूर्ति हेतु जनपद में कुल 04 क्रय एजेन्सियों के क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है। जिसमें खाद्य विभाग को 23200 मीटन, पीसीएफ को 39500 मीटन, कृषि उत्पादन मण्डी समिति को 800 मी टन एवं भारतीय खाद्य निगम को 500 मी टन गेहूँ खरीद हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 68 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया जा चुका है जिसमें से खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 41, कृषि उत्पादन मण्डी समिति के 01 एवं भाखानि के 02 क्रय केन्द्र अनुमोदित है। जनपद में कुल 1916 कृषकों द्वारा गेहूँ विक्रय हेतु पंजीकरण कराया गया है। जनपद में गेहूँ की खरीद दिनांक 01 मार्च 2024 से प्रारम्भ है। खाद्य विभाग के क्रय केन्द्र पर 09 किसान द्वारा 348.00 कुंतल गेहूँ विक्रय किया गया है। सभी क्रय केन्द्र प्रातः 09.00 बजे से सायं 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। कृषक भाईयों का भुगतान 24 घंटें के अन्दर आधार आधार लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से होगा। उन्होंने किसान भाईयों को अवगत कराया है कि आपने निकटस्थ किसी भी क्रय केन्द्र पर गेहूँ विक्रय कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

8 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

21 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

21 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

21 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

23 hours ago