Categories: Uncategorized

आग लगने से गेहूँ की फसल जलकर हुई राख

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के गांव पिटरहाई में सोमवार सुबह 10 बजे गेंहू के खेत मे आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार खेत से गुजरी हाईटेंशन बिजली का तार टूट गया,
जिससे चिंगारी उठी और फसल में आग लग गई। आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।सूचना पाकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।वरना काफी नुकसान हो सकता था।पिटरहाई निवासी अरविंद का शंकरपुर रोड किनारे खेत है।खेत के ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गया है जो सोमवार की सुबह 10 बजे स्पार्किंग होने से बिजली का जर्जर तार टूट कर खेत में गिर गया।चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की सूखी फसल नें आग पकड़ ली।देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया।आसपास गेहूं की फसल काट रहे किसानों द्वारा जानकारी हुई। सैकड़ो की संख्या में लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया,नहीं तो आसपास के किसानों का भी काफी नुकसान हो जाता । घटना की सूचना हल्का लेखपाल को देने के साथ ही डायल 112 पर फोन किया।पीआरवी व थाना पुलिस नें मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।समय पर लाइन की जांच होती तो यह नुकसान टाला जा सकता था।महीनों की मेहनत से तैयार की गई फसल कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो जाने से किसान परिवार परेशान है।प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

5 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

14 minutes ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago