कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में मनाया गया वेट लैंण्ड डे

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विलुप्त हो रही आर्द्र भूमि (वेटलैण्ड) के संरक्षण तथा स्वच्छ पेयजल एवं पेयजल स्रोतों के संवर्द्धन हेतु एक जनपद-पारिस्थितिकीय गंतव्य’’ की थीम पर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन प्रभाग अन्तर्गत आर्द्रभूमि मैलाताल पर वेटलेण्ड दिवस व वर्ड एण्ड नेचर वाचिंग फेस्टिवल का मुख्य विकस अधिकारी रम्या आर व डीएफओ कतर्नियाघाट बी. शिव शंकर ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ को बर्ड वाचिंग के लिए रवाना किया।
कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के इको पर्यटन परिसर में नावघाट से प्रवेशद्वार तक गेरूवा नदी व वेट लैण्ड तथा तट बन्ध पर सफारी वाहनों से बच्चों को भ्रमण कराकर उनका प्रकृति एवं पक्षी प्रजाति से साक्षात्कार कराया गया, बर्ड वाचिंग के दौरान डब्लूडब्लूएफ के दबीर हसन, डब्लूटीआई की श्रुति चौहान एवं पक्षी विशेषज्ञ डॉ. शम्श परवेज, से.नि. डीएफओ आन्नद कुमार, एसडीओ रमेश चौहान, आउट रीच प्रोग्राम इंचार्ज शस्वत राज, आर.ओ. धर्मापुर मोबीन आरिफ, निशान गाढ़ा के राधेश्याम, कतर्नियाघाट के अनूप कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्टार्क बिल्ड किंगफिशर, रेड कृष्टेड पोचर्ड, बी ईटर, कृष्टेड शरपेन्ट इगल, स्पाटेड आउलेट, रेड जंगल फाउल, पीकाक, ओरियनटल पाइड हार्नबिल आदि पक्षियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
प्रकृति परिचय केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ व दबीर हसन एवं एस डीओ रमेश चौहान द्वारा वन्य जीव विहार अन्तर्गत देखे जाने वाले पक्षियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बप्पा जी इण्टर कालेज, चफरिया, शारदा सहायक परियोजना इण्टर कालेज, गिरजापुरी, वनांचल विद्यालय बिछिया, जमुनिहा प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, नेचर गाइड, सफारी वाहन चालक, विभिन्न वन क्षेत्रों के वनाधिकारी, वन कर्मियों व शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया,स्केचिंग प्रतियोगिता में असद अंसारी, हरिदर्शन व अलीजा नकवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा अंश श्रीवास्तव, बेबी, मनीषा यादव व कार्तिक गुप्ता को संत्वना पुस्कार तथा क्ले माडलिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नन्दनी एवं धान्यरानी को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम को सफल बाने में डब्लूडब्लूएफ, डब्लूटीआई, एसओएस टाइगर, ईडीसी सहित द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

6 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

6 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

6 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

6 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

6 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

6 hours ago