तमकुही विधानसभा के समउर बाजार व गाजीपुर में हुई सभा
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विधानसभा के समउर बाजार व गाजीपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस जन पंचायत के जरिए समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पिछड़े, दलितों व अल्पसंख्यक समाज को साधने की कोशिश की। इस दौरान समाजवादी पार्टी से तमकुही विधानसभा के विधायक प्रत्याशी रहे डॉक्टर उदयनयन गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा समाजवादी जन पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से केंद्र व प्रदेश की जन विरोधी नीतियों से जनता को रुबरु कराया जा रहा।
कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव ,महासचिव बी. एन. सिंह कुशवाहा ,जिला सचिव सुरेश यादव,अनूप सोनी आदि लोगो ने अपनी बात रखी।इस सभा मे चंद्रजीत यादव,श्रीकिशुन पटेल,राजेश यादव, अनिरुद्ध कुशवाहा,रविन्द्र खरवार ,रामानंद गुप्ता,पुष्कर यादव,अरविन्द यादव,परवेज आलम सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए जरूरतमंदों दे रहे हैं बेहतर इलाज निशुल्क बस चलवा कर…
अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…
28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…
लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…
28 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर: अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 28…