बलिया( राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के शुक्रवार जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद जिला कार्यालय पर आयोजित परिचयात्मक बैठक में भाग लिया। इस दौरान 11 अक्टूबर, जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मूर्ति अनावरण करने आ रहे देश के गृह मंत्री अमित शाह के सभा में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने की तैयारियों के बाबत जानकारी प्राप्त किया।
इसके साथ ही श्री चौधरी ने आसन्न स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भी आवश्यक निर्देश दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले भुपेंद्र सिंह का सभी जनपदों में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करना निश्चित ही इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश आजाद, सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, सुनीता श्रीवास्तव, विजय बहादुर दूबे,संजय गौड़ समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…