शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के पास देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया है।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रामकेश उर्फ छोटू यादव (बढ़या ठाठर टोला मधईपुर) और 22 वर्षीय सोहन उर्फ गोलू (बरूईपुर) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त मोबाइल ठीक कराने गोरखपुर जिले के जसवल बाजार गए थे और रात में घर लौट रहे थे। बेलौली गांव में एक जनप्रतिनिधि के आवास से लगभग 200 मीटर आगे उनकी बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया। चिकित्सकों ने रामकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सोहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोहन के पिता ने बताया कि वह मुंबई में निजी नौकरी करता था और शादी की तैयारियों के लिए दस दिन पहले घर आया था। सोमवार को उसकी सगाई और 11 मार्च को विवाह तय था। घटना से कुछ देर पहले उसने घर पहुंचने की सूचना दी थी, लेकिन बाद में पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।
रामकेश पंजाब के लुधियाना में टेलरिंग का काम करता था। चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसका दो वर्ष का बेटा है। परिवार की जीविका खेती पर निर्भर है। दो भाइयों और दो बहनों में वह चौथे स्थान पर था। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक छा गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

रबी कटाई में आग से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त, कंबाइन मालिकों को दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई के समय आगजनी की घटनाओं…

1 hour ago

डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…

2 hours ago

स्कूल चलो अभियान के तहत को लेकर जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 पर नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने अंक पत्र…

2 hours ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता पर विशेष जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह…

2 hours ago

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

5 hours ago