राजधानी पटना समेत दक्षिण और पूर्वी बिहार में मौसम का मिजाज बदला, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी पटना समेत राज्य के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को आज राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि अगले 24 घंटों के भीतर इन क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बिहार के पटना, नालंदा, भोजपुर, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद और पूर्वी बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, बांका सहित कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

कोसी और सीमांचल में भी अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र के जिलों — सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बरतने की अपील की है। इन इलाकों में भी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से परहेज करें और जब तक आवश्यक न हो, यात्रा से बचें। वज्रपात की स्थिति में खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

प्रशासन भी सतर्क
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद संबंधित जिलों के प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और ग्रामीण इलाकों में चेतावनी प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

2 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

2 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

2 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

2 hours ago

बरहज में मछली पकड़ने के दौरान दर्दनाक हादसा

नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…

2 hours ago

नटवा जंगल में कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, किशोर की मौत; दो घायल

गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…

2 hours ago