Categories: Uncategorized

पैना के शहीदों को नमन कर स्वयं को करते हैं धन्य – असीम अरूण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
1857 की क्रांति में पैना क्रांति के वीरों ने वीरता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया उसे याद कर हम धन्य हो जाते हैं, उनकी गौरव गाथा की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। उक्त उद्गार प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने व्यक्त किया । उन्होंने शहीद स्थल को पर्यटक स्थल घोषित कराने के लिए भरपूर प्रयास करने के साथ ही कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन स्वीकृत कराने का भी आश्वासन दिया। पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर अजय मिश्र ने कहा 1857 की क्रांति में दो माह तक ब्रितानी हुकूमत से अपने को स्वतंत्र रखने का वीरता पूर्ण कार्य पैना के ठाकुर सिंह की पल्टन ने किया था। 31 जुलाई1857 को जब गाँव् को तीन तरफ़ से घेरकर ब्रितानी सैनिकों ने गोलीबारी की तब 395 वीरो ने अपनी शहादत और 95 वीरांगनाओ ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए जल जौहर का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया । यह स्थल देशहित बलिदान होने का प्रतीक है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत्र है कि इसके उत्थान में हम सभी को हर संभव प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्वोत्तरराज्यों के पूर्व संगठक सतेन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने इस दिशा में कार्य करने को ठाना है उन्होंने कहा कि जो वीर सपूत देश हित के लिए सर्वोच्च त्याग किये और उन्हें इतिहास में स्थान नहीं मिला उन्हें उचित सम्मान दिलाने की दिशा में कार्य करना होगा। तिवारी ने कहा कि स्वराज कार्यक्रम के तहत पैना के शहीदों के परिजनों को आज सम्मानित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। तिवारी ने कहा कि लोक जीवन में रहते हुए ऐसे पवित्र स्थान को सजाने और सँवारने का संकल्प लेकर कार्य करना है। पैना के वीर सपूतों ने और वीरांगनाओं ने 1857 की क्रांति में सर्वोच्च त्याग का जो अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया, वह अनुकरणीय है।समारोह को अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह, घंश्याम सिंह यशवंत सिंह, पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रेमप्रकाश सिंह के पुत्र शक्ति वर्धन सिंह, प्रधान रवि प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, नपा के पूर्व अध्यक्ष अजीत जायसवाल, पूर्व सभासद विजय कुमार सिंह रिंकू अंशु दीक्षित ,भा ज पा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया । मुख्य अथिति के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया, मुख्य अथिति के साथ अन्य अथितियो ने शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित किया और सती मंदिर में भी पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजक सतेन्द्र तिवारी और मुख्य अथिति ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

1 hour ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

2 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

2 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

2 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

4 hours ago