थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के करमौता ग्राम निवासी सुशील राय पुत्र देवेंद्र नाथ राय ने थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया ,क्षेत्र में खुशी की लहर है। पहली बार लेफ्टिनेंट बन कर सुशील राय अपने पैतृक गांव करमौता पहुंचे तो क्षेत्र वासियों एवं ग्राम वासियों ने गाजे -बाजे के साथ गांव के लाल का भव्य स्वागत किया। सुशील राय पहले से ही पढ़ने में मेधावी एवं होनहार थे। उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई एक प्राइवेट स्कूल ग्वालियर से किया। तत्पश्चात उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से सिविल इंजीनियरिंग में (बीटेक ) की। उन्होंने देश की सेवा में योगदान देने के लिए (सी डी एस )की तैयारी शुरू कर दिया ।और सफल होकर थल सेना में चेन्नई से एक साल की ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट बने। उनके बाबा मातादीन राय व बड़े पापा शर्मा जी राय ने अपने घर के होनहार लड़के को आशीर्वाद दिया , और जमकर सराहा।इस अवसर पर भरत राय ,उमेश तिवारी ,राजेंद्र तिवारी संजीव राय अविनाश राय राहुल राय धीरज राय अतुल राय ,प्रमोद राय, मनीष राय ,संदीप राय, अशोक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

Editor CP pandey

Recent Posts

सड़क हादसे में चार घायल, एक लखनऊ रेफर

अटरिया /सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक तेज़ रफ़्तार कार ने…

24 seconds ago

शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण

पांच माह की गर्भवती होने पर खुला राज — आरोपी गिरफ्तार सांकेतिक फोटो अटरिया/सीतापुर (राष्ट्र…

10 minutes ago

विकलांग एवं लकवा ग्रसित मरीजों की रिकवरी संभव

डॉ. डी.के. पाण्डेय ने बताया देवरिया में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर देवरिया (राष्ट्र की परम्परा…

33 minutes ago

यशस्वी भवः आशीर्वाद के साथ सहयोग राशि देने को तैयार महिलाएं

प्रवीण कुमार यादव की रिर्पोट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के देवरिया दक्षिणी वार्ड नंबर…

39 minutes ago

जिंदा होकर भी कागजों में ‘मृत’ खड़क सिंह – न्याय के लिए वर्षों से लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

देवरिया/सलेमपुर।(राष्ट्र की परम्परा)राजस्व विभाग की लापरवाही ने एक जिंदा व्यक्ति को कागजों में मृत घोषित…

2 hours ago

भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक व बेटियों के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

4 hours ago