बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के मुख्य सड़क से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर जल जमाव की समस्या से यात्रा करने वाले यात्रियों व ग्रामीण क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस जर्जर सड़क पर बारिश के पानी के भराव से वाहन से चलने व पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से पानी निकलने का कोई स्रोत नही है, और सड़क काफी समय से जर्जर हालत पड़ा है। इस लिए जल भराव के कारण सड़क पर आमजनमानस व वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है कभी कभी तो राहगीर चोटिल हो जाते हैं।सड़क पर जल भराव का मुख्य कारण की जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं होने से पानी जमा हो जाता है।सड़क की दुर्दशा भी जल भराव का एक कारण है। सड़क पर गड्ढे और दरारें होने से पानी जमा हो जाता है और निकलने का रास्ता नहीं मिलता। जल भराव के कारण राहगीरों को अपनी यात्रा के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें सड़क पर चलने में परेशानी होती है और अक्सर चोटिल होते रहते हैं।जल भराव के कारण राहगीरों को स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इस सड़क से रेलवे स्टेशन, दो दो विद्यालय, एक बैंक व लकड़ी की दुकानें जुड़ी हैं , यहाँ पर आने जाने वालों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता हैं। जल भराव को लेकर श्रीप्रकाश पाल, हफिजुल्ला अंसारी, जाबी लाल कनौजिया, विजय वर्मा, शम्भू कुशवाहा, शम्भू गुप्ता आदि ने बताया कि जल जमाव होने से मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…