प्राथमिक विद्यालय में जल जमाव से पठन-पाठन प्रभावित जल निकासी की व्यवस्था नहीं, शिक्षक-छात्र हो रहे परेशान

(सलेमपुर से शशांक भूषण मिश्र की रिपोर्ट)

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालय भेड़िया चेरो में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। विद्यालय परिसर में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यालय में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ फैलने के कारण बच्चों के कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं, जिससे अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रह जाता है। इससे न केवल पठन-पाठन बाधित होता है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी बताया कि पानी और कीचड़ के कारण न तो बच्चे समय पर विद्यालय पहुंच पा रहे हैं और न ही पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। कई बार तो बारिश के दौरान कक्षाएं सुचारू रूप से नहीं चल पाती है।

ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रशासन ने संबंधित विभाग से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि छात्रों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षण के अनुकूल वातावरण मिल सके और शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

26 minutes ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

33 minutes ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

2 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

3 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

3 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

4 hours ago