चंदन ,झरही व भौरहिया नदी का बढ़ा जलस्तर, नदी से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा

हर साल बाढ़ में समा जाता है सैकड़ों एकड़ खेत का फसल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।पड़ोसी देश नेपाल और आस-पास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते चंदन और झरही नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों नदियां उफान पर है, जिससे भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
नदियों का जल स्तर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। गांव के मुन्ना मद्धेशिया, जितेंद्र रौनियार, पीयूष, रामसूरत मौर्य व जीयावन गुप्ता समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि बारिश का यही क्रम जारी रहा, तो नदी का पानी खेतों और निचले इलाकों में फैल सकता है, जिससे फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं
ग्रामीण केसई, अतिउल्लाह, खेदन, किशोरी लाल आदि ने बताया कि हर साल इस समय बाढ़ का खतरा रहता है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर लग रही है।
इस संबंध में एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राजस्व, सिंचाई व आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही नदी के किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

7 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

7 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

8 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

8 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

8 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago