Categories: Uncategorized

गांवों में जल संकट: इंसान, जानवर और पक्षी सभी परेशान

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जल संकट गहराता जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत गूमा फातमा जोत, पतकरपुर, कथरहा एवजपुर, नथईपुर कानूनगो, देवरिया इनायत, दतलुपुर समेत कई गांवों में आदर्श पोखरे, अमृत सरोवर, तालाब एवं नहरें पूरी तरह सूख चुकी हैं,वही विकास खंड उतरौला के कई गांवों के तालाब,पोखरों में पानी नहीं है जिससे इंसान से लेकर जानवर और पक्षियों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण मिश्री लाल यादव, नसीबुल्लाह, राम लौटन वर्मा, हरीश कुमार आदि ने बताया कि जलस्रोतों के सूख जाने से पशुओं को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। गर्मी के इस भीषण दौर में जानवरों की प्यास बुझाने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था न होने के कारण नीलगाय और छुट्टा जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में पानी की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं।
स्थिति यह है कि पक्षी भी अपनी प्यास बुझाने के लिए घरों की छतों और अन्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। मनीष कुमार शुक्ला, राजन तिवारी और अन्नू ने बताया कि जल संकट का असर पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। कई पक्षी निर्जलीकरण के कारण बेसुध होकर गिरते देखे जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सूख चुके तालाबों, पोखरों व नहरों में जलापूर्ति कराई जाए, ताकि पशु-पक्षियों को राहत मिल सके और क्षेत्र में जल संकट से निपटा जा सके।
ग्राम पंचायत सचिव सर्वेश कुमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है, और जल्द ही तालाबों में पानी भरवाने की कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

3 hours ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

12 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

12 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

13 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

13 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

13 hours ago