जल संरक्षण एवं जन जागरूकता समिति ने मकर संक्रांति पर बाँटी खाद्य सामग्री

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरदह स्थानीय वीर बिरसा मुंडा मानव संसाधन केंद्र तृतीय, में शनिवार के दिन मकर संक्रांति पर्व पर जल संरक्षण एवं जन जागरूकता समिति के सौजन्य से गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच लाई, चूड़ा, गट्टा आदि का वितरण किया गया, और बच्चों को कॉपी पेंसिल रबड़ भी वितरित किया गया।
जल संरक्षण एवं जन जागरूकता समिति के संस्थापक डॉ जे आर प्रजापति ने कहा कि मकर संक्रांति पर दान देने की प्रथा है, गरीबों, असहाय व्यक्तियों की सेवा करना बड़ा ही पुनीत कार्य होता है तथा गरीबों की मदद करना साक्षात ईश्वर की पूजा करने के समकक्ष है।
इस कार्यक्रम के आयोजक वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य बरदह नियामत अली ने कहा कि, अन्न दान सबसे बड़ा दान होता है। गरीबों व असहाय व्यक्तियों के चेहरे पर मुस्कुराहट से हमें नई प्रेरणा मिलती है।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बरदह नियामत अली व जल संरक्षण एवं जन जागरूकता समिति के संस्थापक डॉ. जे आर प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय राय उर्फ डबल्यू राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शुशील राय, राष्ट्रीय सह उपाध्यक्ष सौकत अली, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव बंदना तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव जियाउल हक, राष्ट्रीय सदस्य राजन दीक्षित, राष्ट्रीय सदस्य संतोष प्रजापति, राष्ट्रीय सदस्य घनश्याम राय, मंडल अध्यक्ष अनुपम राय, जिला अध्यक्ष राजेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष रोशन राय, प्रांजल राय, अवधेश सरोज समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

58 minutes ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

1 hour ago

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

2 hours ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

2 hours ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

3 hours ago