जल निकासी की सुविधा न होने से नारकीय जीवन जी रहे वार्डवासी

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मोहल्ला सुभाष नगर के वार्ड संख्या 2 हाटन रोड स्थित अशोक गुप्ता के मकान से लेकर रामलाल पंसारी तक के मकान के पीछे से होते हुए स्व नारायण राइस मिल के पास स्थित तालाब में पानी का निकास के लिए बनी नाली पूरी तरह जर्जर टूटी और कूड़े से पटी हुई है। पानी का निकास न हो पाने के कारण लोगों के घरों में पानी घुसता रहता है‌। वार्डवासी अभिषेक वर्मा, संजय गुप्ता, राजेश वर्मा, आलोक, आशीष गुप्ता आदि ने इस नाली का पुनः निर्माण कराए जाने की मांग जिलाधिकारी से किया है। जिससे जल निकासी की समस्या से वार्ड वासियों को निजात मिल सके। बरसात शुरू हो चुका है इस आबादी वाले क्षेत्र के घरों में पानी भर जाता है। जल निकासी की सुविधा न होने के कारण लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। नाली और तालाब में भरा कूड़ा, कचरा और गंदगी से उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वार्ड वासियों के मुताबिक संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना उत्पन्न हो गया है। नगर पालिका इस समस्या से अंजान बना हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया

दुष्कर्मी को पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुआ गिरफ्तार संत कबीर…

3 hours ago

कर्तव्य निभाते समय बुझा पुलिसकर्मी का जीवन, धानी चौकी में मातम

ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की आकस्मिक मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर महराजगंज…

3 hours ago

मिलावट से जनस्वास्थ्य पर खतरा, संगठित अपराध की ओर इशारा

मिलावटी दूध,पनीर और दुग्ध उत्पादों पर बढ़ता संकट-भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती…

4 hours ago

जब राम ने पाया अपना परम सेवक

🔱 शास्त्रोक्त पौराणिक कथा “जब धर्म ने पाया अपना दूत: श्रीराम–हनुमान प्रथम साक्षात्कार और भक्ति…

4 hours ago

देश निर्माण में नेताओं और कलाकारों की भूमिका

इतिहास के पन्नों में अमर 23 दिसंबर: देश-दुनिया को दिशा देने वाले महान व्यक्तित्वों को…

4 hours ago

23 दिसंबर: वो जन्मदिन जिन्होंने भारत के इतिहास को दिशा दी – स्मृतियों में जीवित महान व्यक्तित्व

चौधरी चरण सिंह (1902) – किसानों की आवाज़ बने भारत के पाँचवें प्रधानमंत्रीचौधरी चरण सिंह…

4 hours ago