यमुनानगर मुठभेड़ में वांछित अपराधी भीमा ढेर, पुलिस पर की थी फायरिंग

रतौली रोड पर छिपा था आरोपी, मौके से हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

यमुनानगर,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
हरियाणा के यमुनानगर जिले में बुधवार को पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी भीमा मारा गया। पुलिस अधीक्षक कमल दीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि भीमा पर जबरन वसूली, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कई मामले दर्ज थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि भीमा रतौली रोड क्षेत्र में देखा गया है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने बताया, “पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें भीमा घायल हो गया।”

घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक देशी हथियार, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, भीमा एक लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। इलाके में उसकी आपराधिक गतिविधियों से स्थानीय लोग भी परेशान थे।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

🕰️ १६ अक्टूबर : इतिहास के आईने में संघर्ष, परिवर्तन और गौरव के रंग

बंगाल विभाजन : स्वदेशी चेतना की ज्वाला (1905)१६ अक्टूबर १९०५ को लॉर्ड कर्ज़न ने बंगाल…

5 hours ago

16 अक्टूबर 2025 का राशिफल: किसके जीवन में चमकेगा भाग्य, कौन रहेगा सावधान?

जाने पंडित बृज नारायण मिश्र से आज का दिन विशेष:हिंदू पंचांग के अनुसार आज कार्तिक…

5 hours ago

16 अक्टूबर 2025 गुरुवार का सम्पूर्ण पंचांग: शुभ-अशुभ समय, मुहूर्त एवं राहुकाल

पंडित बृज नारायण मिश्र के द्वारा निर्मित विशेष पंचांग 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार को हिन्दू…

6 hours ago

PM मोदी का नारा: “एकजुट NDA-एकजुट बिहार”, बोले- फिर बनेगी सुशासन की सरकार, हर बूथ को बनाएं सबसे मजबूत

बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार भाजपा कार्यकर्ताओं को…

6 hours ago

उल्लास व आस्था के साथ मनाएं त्यौहार, कर ले सारी तैयारी संबंधित विभाग: जिला अधिकारी

पटाखों के संबंध में शासनादेश का कड़ाई से करे अनुपालन, डीजे पर रहेगी कड़ी नजर,…

6 hours ago

लोक नृत्यों की मनमोहक छटा में निखरा प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह का तीसरा दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में चल रहे…

7 hours ago