स्कूल प्रबंधक हत्या कांड का वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में घायल, दरोगा की पिस्टल छीनकर की थी फायरिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रुद्रपुर क्षेत्र में बीते 27/28 जून की रात स्कूल प्रबंधक श्री धनंजय पाल की हत्या के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त कमरुद्दीन उर्फ तालीबान (23 वर्ष), पुत्र रमजान को पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कमरुद्दीन को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नियमानुसार गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे आलाकत्ल (हत्या में प्रयुक्त हथियार) की बरामदगी के लिए पठकौली क्षेत्र में ले जा रही थी, तभी उसने अचानक मौके का फायदा उठाते हुए एक दरोगा की पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में लिया और तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस इस मुठभेड़ को आत्मरक्षा में की गई कार्यवाही बता रही है।

बता दें कि धनंजय पाल एक स्कूल के प्रबंधक थे और उनकी हत्या से क्षेत्र में काफी आक्रोश फैला हुआ था। इस हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

54 minutes ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

1 hour ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

5 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago