देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर कारखाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को दबोच लिया।थाना स्थानीय पर दर्ज मुकदमा संख्या 179/2025, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त नन्हे पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान, निवासी मोहनपट्टी टोला नौतन हथियागढ़, थाना रामपुर कारखाना को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवरिया मोड़ हेतिमपुर के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पुराना है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, पशु क्रूरता, लापरवाही से मौत और मारपीट जैसे मामलों में चार मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नीरज सिंह यादव, कांस्टेबल सुशील कुमार यादव, विमलेश कुमार यादव और संतोष कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…