जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद

—•—

जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद,
शयनशैया से शेषशैया बिराजो हरि,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद।
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद॥

जागो बैकुंठपति, जागो गरूड़ध्वज,
जागो कमलापते, जागो लक्ष्मीपते,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद ।
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद॥

जागो त्रिलोकपति, जागो नारायण हरि,
सम्भालो ये तीनों लोक, मंगल करो हरि,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद।
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद॥

आ गई तुम्हारे उठने की एकादशी,
कार्तिक शुक्ल की ग्यारहवीं तिथि,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद।
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद॥

जब जागेंगे श्रीहरि, जागेगा सारा जग,
जब उठेंगे श्रीहरि, उट्ठेगा सारा जग,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद ।
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद॥

बीता चौमासा, वर्षा विगत भई,
चारों दिशायें निर्मल धवल भईं,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद ।
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद॥

आई शरद ऋतु, कुसुमित धरा भई,
पुष्प समर्पित, स्वीकारो श्री हरि,
जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद।
आदित्य जागो गोविंद हरि, जागो गोविंद।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र 'आदित्य'

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्कूलों में खसरा-रूबेला टीका: अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी

देवरिया में एमआर टीकाकरण अभियान 2026: 16 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को लगेगा खसरा-रूबेला…

50 minutes ago

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

57 minutes ago

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

1 hour ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

2 hours ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

2 hours ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

7 hours ago