उपचुनाव के लिए मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा सीटों के मतदान शुरू

लखनऊ एजेंसी।उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उप चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। परिणामों की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी। समाजवादी पार्टी ने अनेक स्थानों पर मतदान के दौरान धांधली का आरोप लगाया है।

पार्टी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। सपा ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करहल विधानसभा के सेक्टर 45 में ग्राम घिरोर की बूथ संख्या 461, 462 एवं 463 पर मतदाताओं को छोटी पर्ची के आधार पर वोट डालने से रोके जाने की शिकायत की। इसके अलावा पार्टी ने खतौली के पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने और मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डांटकर वापस भगाने का आरोप लगाया तथा उन्हें तत्काल निलंबित करने की मांग भी की।सपा ने एक अन्य ट्वीट में यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र स्थित भोगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलीपुर पट्टी में बूथ संख्या 102 पर समाजवादी पार्टी की एजेंट मंडेल पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और प्रशासन सपा के लोगों को गिरफ्तार कर मतदान को प्रभावित करना चाहता है। इन उपचुनाव में कुल 24 लाख 43 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 13 लाख 14 हजार पुरुष, 11 लाख 29 हजार महिला तथा 132 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव के लिये 1,945 मतदान केन्द्र और 3062 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 

इन उपचुनावों के प्रचार में सपा और भाजपा दोनों ने ही अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य तथा बृजेश पाठक और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रचार किया जबकि इस साल जून में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के दौरान प्रचार में शामिल नहीं हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में उप चुनाव प्रचार की कमान संभाली। साथ ही रामपुर सदर क्षेत्र में सपा उम्मीदवार आसिम राजा के पक्ष में आजम खां और दलित नेता चंद्रशेखर आजाद के साथ एक संयुक्त रैली भी की। राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने उम्मीदवार के समर्थन में खतौली क्षेत्र में ही रहे।मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अरसे बाद पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया। इस दौरान आपसी तनातनी को भुलाकर अखिलेश ने कई बार अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के सार्वजनिक मंच पर पैर छुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवपाल यादव की आलोचना करते हुए पेंडुलम और फुटबॉल से उनकी तुलना की। दूसरी ओर आजम खां ने खुद पर हो रहे ‘‘जुल्म’’ की दुहाई देते हुए जनता से वोट मांगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मुख्यमंत्री योगी ने जिस बाबा बैजूनाथ धाम में की थी पूजा, उसी प्राचीन मंदिर का पिछला हिस्सा ढहा

300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…

15 hours ago

31 अगस्त तक ढाबों, होटलों और ईंट-भट्ठों पर चलेगा बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान

डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…

15 hours ago

हार्ट अटैक से कलेक्ट्रेट कर्मी सतेन्द्र कुमार सिंह का निधन

शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…

15 hours ago

कमिश्नरी में ‘शान’ के नाम पर अराजक पार्किंग नियमों को ठेंगा दिखाते वाहन चाल

अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…

15 hours ago

जनता दर्शन में दिखी मानवीय संवेदना

डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…

15 hours ago

देवरिया: शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर देवरहवा बाबा आश्रम में विशाल भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…

1 day ago