सड़कें,ट्रेन ठहराव, 32 बेड अस्पताल ,व पशु चिकित्सालय डाक्टर विहीन स्वास्थ्य केंद्र को मतदाता बनायेगे मुद्दा

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )देवरिया व बलिया जिले के कुछ हिस्से को मिला कर बनाए गए लोक सभा क्षेत्र सलेमपुर में आने वाले जनता जनार्दन /मतदाता का सब्र अब जवाब देने लगा है। एक ओर जहां तमाम खबरे जगह जगह से वर्तमान सत्ता पक्ष के प्रत्यासी के जनता द्वारा विरोध करने की लगातार वायरल हो रही हैं वहीं सत्ता पक्ष पर अब अपना प्रत्याशी बदले जाने के दबाव बढ़ते हुए दिखाई देते नजर आ रहे हैं।
अगर हम विगत 10 वर्षों से दोनों जिलों के ही जनता के मुद्दों को देखें तो सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में महज सड़क खराब होने को ले कर वर्तमान सांसद सलेमपुर के विरुद्ध जगह–जगह लोग स्त्री पुरुष महिला एवं आम जनता सड़क पर उतर कर अपने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से लगातार सत्ता पक्ष सांसद रहे प्रत्यासी को तीसरी बार प्रत्यासी बनाए जाने को लेकर जनता सड़क पर उतरकर सवाल पूछते नजर आ रही है। जिसमें कहीं सड़क, कहीं अस्पताल, तो कहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कहीं रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठराव, तो कहीं पशु चिकित्सालय में लगातार तीन वर्षों से डॉक्टर नहीं होने, कहीं हाल फिलहाल बने करोड़ों की लागत वाले सड़क के उखड़ जाने जैसे की सोहनपुर, बनकटा होते हुए अहिरौली बघेल रतसिया कोठी मार्ग, 32 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा भुंडवार में महिला चिकित्सक एवं पुरुष चिकित्सक नहीं होना यहां इमरजेंसी इलाज अथवा ओपीडी इलाज नहीं होना। पशु चिकित्सालय बनकटा भुडवार पर विगत 3 वर्षों से डॉक्टर नहीं होना, बनकटा में रेलवे स्टेशन होते हुए मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव बंद किया जाना। प्रमुख कारण हैं कुल मिला कर देखें तो सूत्रों का कहना है जनता के बीच अब भारी आक्रोश है और इस आक्रोश को पढ़ पाने/समझने में सत्ता पक्ष के लोग एवं जनप्रतिनिधि नाकाम रहे हैं जो कि विगत 10 वर्षों से जनता के मुद्दों पर इधर उधर ध्यान भटकाते रहे हैं जनता भी यह उम्मीद लगाए बैठी थी कि अब आने वाले समय में जनता के हित में काम नहीं करने वाले जनप्रतिनिधियों के टिकट बदले जाएंगे तब फिर कुछ भला हो किंतु ऐसा ना होते देख जनता का सब्र जवाब दे गया है। देखा जाए तो जगह-जगह लोग क्षेत्र एवं स्वयं की उपेक्षा से आहत होकर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिए हैं। जो यह बता रहा है कि वर्तमान लोक सभा चुनाव में अब मतदाता यहां किसी पार्टी अथवा बड़े नेता के नाम पर मतदान कर चुनाव बाद क्षेत्र की उपेक्षा झेलने के मूड में अब कत्तई नहीं हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

5 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

5 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

5 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

6 hours ago