मतदाता पुनरीक्षण कार्यों को बिना त्रुटियों के किया जाए फिटिंग सीईओ यूपी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मतदाता पुनरीक्षण कार्यो का मुख्य चुनाव अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर, गोरखपुर एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह जनपद के समस्त तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया कि, चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यों में आ रही छोटी-मोटी त्रुटियों को फीडिंग करते समय सावधानियां बरतें जिससे आगे चलकर किसी प्रकार की राजनीतिक पार्टियों व मतदाताओं को आपत्ती व असुविधा न होने पाए। बीएलओ मतदान केदो पर आने वाले नए मतदाताओं व मृतक मतदाताओं का नाम काटने व अन्य जगहों पर चले जाने वाले मतदाताओं का नाम स्थानांतरित करने का कार्य अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए करे 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओ को मतदाता सूची में शामिल करे, 9 दिसंबर तक चलने वाले पुनरीक्षण कार्यों में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सभी एसडीएम और तहसीलदार अपने-अपने तहसील के मतदान केंद्रों को निगरानी करते हुए 9 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त करें । 25 ,26 नवंबर 3,4 दिसंबर को भी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर बैठकर आपत्तियां प्राप्त करेंगे। एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओ को फार्म- 6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल करने का कार्य करें, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाता अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर नाम जुड़वाने का कार्य करें जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकें। 25, 26 नवंबर और 2 एवं 3 दिसंबर 2023 इस अभियान की विशेष तिथियां है। इसके अलावा अन्य दिनों में बीएलओ घर-घर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करेंगे।9 दिसंबर 2023 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र मतदाता नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए प्रारूप- 6, मृतक, शिफ्टेड तथा रिपीटेड होने पर नामावली से नाम काटने के लिए प्रारूप-7 तथा किसी भी प्रकार त्रुटि होने पर प्रारूप-8 भरकर आवश्यक अभिलेख के साथ संबंधित बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर के पास अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर फीडिंग कराने का कार्य बिना किसी त्रुटि के करेंगे, जिससे मतदाताओं को चुनाव के दौरान परेशान ना होना पड़े और राजनीतिक पार्टियों को किसी प्रकार किसी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने का मौका ना मिले सभी कार्य निष्पक्ष तरीके से किया जाए। इस दौरान अप चुनाव अधिकारी गोरखपुर/एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह एसडीएम कैंपियरगंज अमित जायसवाल एसडीएम सहजनवा कुंवर सचिन सिंह एसडीएम चौरीचौरा प्रशांत वर्मा एसडीएम बासगाव प्रदीप एसडीएम गोला रोहित मौर्य अपर एसडीएम सदर सिद्धार्थ पाठक एसीएम प्रथम केसरी नंदन तिवारी तहसीलदार सदर विकास कुमार सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य तहसील सदर का चुनाव कार्य देख रहे राजीव सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

1 hour ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

1 hour ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

2 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

10 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

12 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

12 hours ago